{"_id":"6681ee68556b7307370907d4","slug":"power-failure-lights-cut-for-27-hours-due-to-underground-fault-4-thousand-customers-upset-varanasi-news-c-20-vns1056-650244-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल:अंडरग्राउंड फाॅल्ट से 27 घंटे कटी लाइट, 4 हजार कस्टमर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल:अंडरग्राउंड फाॅल्ट से 27 घंटे कटी लाइट, 4 हजार कस्टमर हुए परेशान
विज्ञापन
हल्की बारिश में ही बिजली निगम की पोल खुल गई है। अंडरग्राउंड केबल फाॅल्ट होने से जवाहर नगर के धोबी मोहल्ला से लेकर आवास विकास विभाग होते हुए चेतमणि चौराहे तक के क्षेत्र की बिजली करीब 27 घंटे बाधित रही। इससे 4000 उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
अंडर ग्राउंड फाॅल्ट और ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफाॅर्मर जलने की घटना ने कर्मचारियों को परेशानी में डाल दिया है। अंडरग्राउंड फाॅल्ट खोजने और उसे ठीक करने में बिजली आठ से दस घंटे लग रहे हैं। बिजली कटौती की वजह से बहुमंजिला इमारतों में पानी का संकट उत्पन्न हो गया। इनवर्टर की बैटरी खत्म हो गई और मोबाइल डिस्चार्ज हो गए। शंकुल धारा पोखरे के पास अंडरग्राउंड केबल जल गया था। फाॅल्ट ढूंढने में अधिक समय लग गया। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम भेलूपुर आशीष कुमार ने बताया कि अंडरग्राउंड फाॅल्ट ढूंढने में देरी हुई। शुक्रवार को कटी बिजली शनिवार देर रात बहाल हुई।
चार घंटे बाद बदला रथयात्रा में जला ट्रांसफाॅर्मर
रविवार सुबह करीब नौ बजे रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग स्थित ट्रांसफाॅर्मर जल गया। नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करने तक क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।