फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power cut will continue end of the month in varanasi

बनारस में अभी इतने दिनों तक और झेलना होगा बिजली कटौती का दंश

Sun, 22 Apr 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 22 Apr 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Power cut will continue end of the month in varanasi
demo pic
बनारस के लोगों को बिजली कटौती का दंश अभी और झेलना होगा। यह परेशानी केवल समय से कार्य पूरा न होने के चलते हो रही है। भीषण गर्मी के बीच हो रही कटौती के चलते लोगों की परेशानियां अभी कुछ दिन और बनी रहेंगी।
विज्ञापन


तारों का मकड़जाल समाप्त करने के लिए इंटीग्रेटेड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के तहत पुराने शहर में अंडर ग्राउंड बिजली वायर बिछाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें 432 करोड़ से घाट के किनारे, आठ किमी लंबाई और दो किमी चौड़ाई में अंडर ग्राउंड बिजली के तारों के बिछाने की योजना है। इस योजना के तहत कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी, लेकिन काम पूरा न होने की स्थिति में इसकी तिथि 15 दिन के लिए बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 15 अप्रैल तक भी काम पूरा नहीं हो पाया। अभी प्रतिदिन शहर के कई क्षेत्रों में शट डाउन लेकर बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जिस गति से काम हो रहा है। इस गति से अप्रैल ही नहीं मई भी आधा बीत जाएगा, तब तक यह कार्य चलता रहेगा।

बिजली विभाग को जो कार्य फरवरी-मार्च में करना था वह अप्रैल और मई में किया जा रहा है। ऐसे में दोपहर के समय 40 डिग्री के तापमान के बीच प्रतिदिन दो से चार घंटे की होने वाली बिजली कटौती से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।


बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आरडी सिंह का कहना है कि आईपीडीएस के बिजली वायर को बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। अब कनेक्शन देने का कार्य चल रहा है। एक दिन में 10-10 घंटे की कटौती संभव नहीं है। इसलिए दो-दो घंटे बिजली कटौती करके उन क्षेत्रों में लोगों को कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। अप्रैल के अंत तक इसी तरह की स्थिति रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed