{"_id":"60d05f5782b46a5c924bcc3b","slug":"postmen-protest-for-suspension-of-ssp-of-head-post-office-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकियों का आज भी धरना: डाक विभाग के एसएसपी को हटाने पर अड़े कर्मचारी, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकियों का आज भी धरना: डाक विभाग के एसएसपी को हटाने पर अड़े कर्मचारी, दी चेतावनी
Mon, 21 Jun 2021 03:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Jun 2021 03:13 PM IST
सार
कर्मचारियों ने कहा कि अगर अपनी कोई मांग उठा रहा है, तो उन्हें निकाल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
डाक विभाग के कर्मचारियों का धरना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में प्रधान डाकघर विशेश्वरगंज पर पोस्टमेन की बीट कम करने और कर्मचारी नेता अशोक चौबे को निलंबित करने का आदेश देने के विरोध में डाक विभाग के कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि तत्काल एसएसपी (सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पोस्ट) को हटाया जाए।
विज्ञापन
प्रधान डाकघर विश्वेशरगंज पर धरना दे रहे कर्मचारियों की अगुवाई कर रहे कर्मचारी नेता अशोक चौबे ने बताया कि एक ओर जहां पोस्टमैन की बीट कम कर कर्मचारियों को निकाल दिया गया। वहीं, दूसरी ओर अपनी मांग को लेकर आवाज उठाने पर निलंबन का आदेश भी एसएसपी ने जारी किया, जो कि गलत है। उन्होंने चेतावनी दी है कि एसएसपी के पद से न हटने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन