फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Posters on the Ghats along the Ganges, making awareness for vaccination

टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहा घाटवॉक, गंगा किनारे घाटों पर लगे पोस्टर 

Mon, 12 Apr 2021 11:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Apr 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Posters on the Ghats along the Ganges, making awareness for vaccination
टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए गंगा किनारे घाटों पर लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
देश में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव की शुरूआत की गई है। वहीं वाराणसी में काशी घाट वॉक के लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाने के बाद लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। अभियान में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जुड़कर टीकाकरण करावाने की अपील की गई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय काशी घाट वॉक के प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल और प्रो. विजयनाथ मिश्र के प्रयास से जनता को जागरूक किया जा रहा है। प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र 'सफाई भी-वैक्सीन भी-कड़ाई भी' को प्रचारित प्रसारित करने के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए घाटों पर पोस्टर लगाए गए है।
विज्ञापन


इसके साथ ही हैंडबिल के माध्यम से भी लोगों को कोविड़ गाइडलाइन का पालन करते हुए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 8 घाटों पर जागरुकता के लिए कटआउट भी लगाए जाएंगे। जागरूकता अभियान में शैलेश तिवारी, अभिषेक गुप्ता, अभय शंकर तिवारी, कविता गोंड, आकांक्षा श्रीवास्तव, जितेंद्र क़ुशवाहा, गोविंद सिंह, महादेव विनय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed