फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Poster war of Samajwadi Party and BJP in Varanasi, Khela hobe the lines of West Bengal

वाराणसी में पोस्टर वार: सपा के 'खेला होई' के जवाब में भाजपा ने लगाया 'खेला खत्म होई' का पोस्टर, बंगाल की तर्ज पर सियासत

Wed, 07 Jul 2021 01:11 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 07 Jul 2021 01:11 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों में पोस्टर वार शुरू हो गया है। सपा के पूर्व विधायक ने पिछले दिनों शहर में खेला होई का पोस्टर लगाया तो भाजपा कार्यकर्ता ने खेला न होई से लेकर खेला खत्म होई के जरिये ताल ठोक दी है।

विज्ञापन
Poster war of Samajwadi Party and BJP in Varanasi, Khela hobe the lines of West Bengal
वाराणसी में सपा और भाजपा का पोस्टर वार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी भले ही महीनों का समय है। लेकिन, मिशन 2022 का बिगुल बज चुका है। वाराणसी में भाजपा और सपा का पोस्टर वार शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में भी 2022 में खेला की तैयारी में राजनैतिक पार्टियां जुट गई हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों में पोस्टर वार शुरू हो गया है। सपा के पूर्व विधायक ने पिछले दिनों शहर में खेला होई का पोस्टर लगाया तो भाजपा कार्यकर्ता ने खेला न होई से लेकर खेला खत्म होई के जरिये ताल ठोक दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के चुनाव में खेला होबे की तर्ज पर अब यहां भी सियासत गर्माने लगी है। पिछले दिनों सपा के पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने घर के बाहर खेला होई का पोस्टर लगाकर इसे हवा दे दी थी। अब भाजपा के सारनाथ मंडल के पूर्व महामंत्री एचपी यादव ने उत्तर प्रदेश 2022 में खेला ना होई और गुंडा, माफिया, भूमाफिया, भ्रष्टाचारियों और देशद्रोहियों का खेला खत्म होई का पोस्टर जारी किया है।

कुछ बदलाव के साथ बनारस पहुंचा पश्चिम बंगाल का स्लोगन

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान मशहूर हुआ स्लोगन खेला होबे अब बंगाल से थोड़े बदलाव के साथ उत्तर प्रदेश के बनारस पहुंच गया है। बनारस में पहले जहां समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने घर पर उम्मीद की साइकिल, 2022 में खेला होई... स्लोगन लिखवाया। वहीं भाजपा ने अब इसका जवाब पोस्टर के जरिये ही दिया है। भाजपा के एचपी यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश 2022 में खेला नहीं होगा। प्रदेश से गुंडा, माफिया, भूमाफिया, भ्रष्टाचारियों और देशद्रोहियों का खेल खत्म होगा।

khela hobe

वहीं पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने  विगत दिनों पोस्टर लगाने के बाद कहा था कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में बदलाव होगा। यहां की जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से काफी उम्मीद लगाए बैठी है। जनता ने मन बना लिया है कि जिस तरह से बंगाल में खेला होबे, अब उसी तरह उत्तर प्रदेश में 2022 में खेला होई...। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed