{"_id":"5f35844b8ebc3eabee150117","slug":"postal-assistant-who-absconded-in-the-six-crore-scam-surrendered-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह करोड़ के घोटाले में फरार आरोपी डाक सहायक ने कोर्ट में किया समर्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह करोड़ के घोटाले में फरार आरोपी डाक सहायक ने कोर्ट में किया समर्पण
Thu, 13 Aug 2020 11:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के प्रधान डाकघर कैंट में खाताधारकों के लगभग छह करोड़ रुपये गबन के मामले में फरार चल रहे रज्जीपुर (मंगलपुर) निवासी डाक सहायक सुनील कुमार यादव ने गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर अदालत में समर्पण कर दिया। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पुष्कर उपाध्याय की अदालत ने आरोपी सुनील को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
डाक सहायक के पद पर कार्यरत सुनील कुमार यादव पर विभागीय अधिकारियों और एजेंटों की मिलीभगत से लगभग 360 निवेशकों के करीब छह करोड़ रुपये कूटरचित दस्तावेज तैयार कर गबन करने का आरोप है। सुनील को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बीते साल दिसंबर में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
न्यायालय में पेश न होने पर आरोपी सुनील के खिलाफ बीते मंगलवार को कैंट थाने में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणसी के इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था। अब सुनील की चल-अचल संपत्ति की कुर्की की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस को चकमा देकर उसने अदालत में समर्पण कर दिया। प्रकरण में पूछताछ के लिए पुलिस सुनील ाको जल्द ही कस्टडी रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन