फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Poshan Maah kicks off in Kashi Menu boards now mandatory at Anganwadi centres provision of hot cooked meals

काशी से पोषण माह का शुभारंभ: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सीएम योगी समेत कई दिग्गज हुए शामिल

Wed, 09 Sep 2026 11:39 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 09 Sep 2026 11:39 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सीएम योगी ने बुधवार को काशी से पोषण माह की शुरुआत की। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में दिग्गजों का जमावड़ा रहा।  

विज्ञापन
Poshan Maah kicks off in Kashi Menu boards now mandatory at Anganwadi centres provision of hot cooked meals
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंगनबाड़ी केंद्रों को सिर्फ पोषण वितरण का केंद्र नहीं बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और विकास में समुदाय की भागीदारी का केंद्र बनाने की दिशा में बुधवार को वाराणसी से बड़ा संदेश दिया गया। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य शामिल रहीं। इस साल अभियान की थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान पीएमएमवीवाई के 10 वर्ष और पोषण माह से जुड़ी फिल्में प्रदर्शित कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस वर्ष अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरक पोषण कार्यक्रम (एसएनपी) के मेन्यू बोर्ड अनिवार्य किए गए हैं। 
विज्ञापन


पहली बार गर्म और पके भोजन को भी स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। गर्म पके भोजन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मोटे अनाज, दाल और मौसमी सब्जियों पर आधारित साप्ताहिक मेन्यू रोटेशन के लिए प्रोत्साहित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी प्रबंधन समितियों के गठन और संचालन के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हर आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह के दौरान कम से कम एक आंगनबाड़ी प्रबंधन समिति की बैठक होगी। इसमें सेवा वितरण की समीक्षा और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी। अभिभावकों, स्वयं सहायता समूहों और आंगनबाड़ी प्रबंधन समितियों को भोजन चखाने के कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed