{"_id":"60b7e6fb8ebc3eb4f7037160","slug":"portal-defect-did-not-go-away-people-upset-city-news-vns592719220","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दूर हुई पोर्टल की खामी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दूर हुई पोर्टल की खामी, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 12 साल से कम आयु के बच्चों के माता-पिता के टीकाकरण की व्यवस्था तो शुरू हुई लेकिन पोर्टल की खामी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। बहुत से लोग अभिभावक बनकर दूसरे दिन बुधवार को भी पहुंच गए। ऐसे लोगों को बिना टीका लगाए ही लौटा दिया गया।
तीन केंद्रों पर विशेष अभिभावक स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर और स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर और मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा शामिल हैं। कोविन पोर्टल पर बच्चों के माता-पिता के नाम से पंजीकरण का कोई जिक्र ना होने की वजह से ही लोगों को परेशानी हो रही है। हर केंद्र पर 100-100 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन 300 में 89 लोगों का टीका लगाया जबकि दूसरे दिन बुधवार को यह संख्या 100 से कम रही। बुधवार को भी भेलूपुर सहित अन्य केंद्रों पर अभिभावक बनकर टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक हुई।
आज 107 केंद्रों पर लगेगा टीका
वाराणसी। जिले में बृहस्पतिवार को 107 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 45 वर्ष के ऊपर वालों के लिए 67 और 18 से 44 वर्ष वालों को 40 केंद्रों पर टीका लगेगा। वर्कप्लेस पर 18 से 44 वर्ष वालों का 6 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। ब्यूरो