फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pollution

बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंचा 306

Fri, 15 Nov 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
pollution
बनारस की वायु गुणवत्ता में सुधार होने का नाम नहीं ले रहा है। केवल पानी के छिड़काव से एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार नहीं किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को हवा की गुणवत्ता देर रात 306 दर्ज की गई। हालांकि औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 296 दर्ज किया गया। शाम को मौसम में हल्की धुंध का असर भी देखने को मिला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सलाह पर शहर भर में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। हालांकि यह फौरी राहत तो दे रहा है लेकिन वायु प्रदूषण से इससे निजात नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिकतम 296 रिकार्ड किया गया। हालांकि देर रात में यह बढ़कर करीब 306 तक पहुंचा था लेकिन कुछ ही देर बाद इसमें कमी दर्ज की गई। वहीं औसतन यह आंकड़ा 286 से 296 के बीच रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि बनारस में प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण खोदाई के चलते उड़ती धूल है। इसके लिए सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियां निभानी होगी तभी इसका समाधान हो सकता है। निर्माण एजेंसियों को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed