फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pollution in varanasi city reached in Yellow Zone relief to District administration highest level of pollution at these places

येलो जोन में पहुंचा बनारस: जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस, इन स्थानों पर सबसे अधिक प्रदूषण का स्तर

Mon, 22 Nov 2021 12:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 12:56 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार की देर शाम बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 दर्ज किया। इसके साथ ही बनारस येलो जोन में पहुंच गया।

विज्ञापन
pollution in varanasi city reached in Yellow Zone relief to District administration highest level of pollution at these places
वाराणसी में स्मॉग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के बाद से लगातार रेड और ऑरेंज जोन में रहने के बाद रविवार की देर शाम को बनारस येलो जोन में पहुंच गया। प्रदूषण का स्तर कुछ कम होने से प्रदूषण नियंत्रण विभाग के साथ ही जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि मलदहिया और भेलूपुर का इलाका अभी भी ऑरेंज जोन में बना हुआ है। 

विज्ञापन


  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार की देर शाम बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)200 दर्ज किया। मलदहिया का एक्यूआई सबसे अधिक 224, भेलूपुर में 204, बीएचयू में 189 और अर्दली बाजार में एक्यूआई 183 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मलदहिया में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 316, पीएम 10 की मात्रा 110, नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा 69 और कार्बन की मात्रा 80 रही। भेलूपुर में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 296, पीएम 10 की मात्रा 152, नाइट्रोजन ऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 73 और कार्बन की अधिकतम मात्रा 102 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लगातार हो रहा पानी का छिड़काव

बीएचयू में पीएम 2.5 का स्तर 305, पीएम 10 का स्तर 158, कार्बन 61 और नाइट्रोजन ऑक्साइड 28 और अर्दली बाजार में पीएम 2.5 का स्तर 269, पीएम 10 का स्तर 172, कार्बन का स्तर 42 और नाइट्रोजन का स्तर 101 था। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि प्रदूषण के स्तर में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पानी का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed