फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Political parties demand extension of the date for submission of SIR forms

Varanasi News: राजनीतिक दलों की मांग, बढ़ाई जाए एसआईआर फाॅर्म जमा करने की तारीख

Fri, 28 Nov 2025 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Political parties demand extension of the date for submission of SIR forms
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, सीपीएम, सीपीआई, राजद की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय लहुराबीर में बृहस्पतिवार को हुई। इसमें सभी पार्टियों ने एसआईआर फाॅर्म जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की। कहा कि इसकी अंतिम तारीख कम से कम छह महीने तक बढ़ाई जानी चाहिए ताकि सबके फॉर्म भरे जा सकें। उन्होंने कहा कि एसआईआर जिस तरह से जल्दबाजी और आधी अधूरी तैयारी के साथ कराया जा रहा है, उससे निश्चित है कि बहुत सारे लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने से रह जाए। एसआईआर के बारे में चुनाव कार्यालय में जानकारी का अभाव है। बीएलओ को ट्रेनिंग भी नहीं दी गई। विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाला है इसलिए भी जल्दबाजी का कोई औचित्य नहीं है। नेताओं ने मांग की कि 2003 और 2025 की मतदाता सूची हर बीएलओ को दी जाए ताकि वह घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को संतुष्ट कर उसका फॉर्म भर सकें। बैठक में तय किया गया कि शुक्रवार को जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में डॉ. हीरालाल यादव, राघवेंद्र चौबे, आनंद मौर्य, नंदलाल पटेल, सुरेंद्र यादव, अजय मुखर्जी, फसाहत हुसैन, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed