फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Political declaration of AAP fight district panchayat elections in UP strongly make power cuts an issue

'आप' का सियासी एलान: UP में जिला पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी, संजय सिंह बोले- बिजली कटौती को बनाएंगे मुद्दा

Fri, 20 Jun 2025 08:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 08:55 PM IST
सार

UP Politics News: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद सिंह ने बिजली समस्या सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि आगामी पंचायत चुनाव यही समस्याएं हमारे मुद्दे रहेंगे।

विज्ञापन
Political declaration of AAP fight district panchayat elections in UP strongly make power cuts an issue
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Panchayat Chunav: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में कहा कि यूपी सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। यूपी में आगामी जिला पंचायत चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ेगी। 

विज्ञापन


शनिवार को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का संकल्प (प्रशिक्षण) शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कहा कि बिजली कटौती और बिजली की दरों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप का पहला लक्ष्य आगामी जिला पंचायत चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों को उतारना है। ललितपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक डॉक्टर के शराब के नशे में होने के कारण इलाज के अभाव में एक होमगार्ड की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27,000 विद्यालयों के बंद होने की अटकलों और केंद्र सरकार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले छह महीनों में लगभग 8 लाख बच्चे कक्षा 5 तक की शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर अपनी बुलडोजर नीति चला रही है।

चाची की दुकान और पहलवान लस्सी बनारस की विरासत
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविदास गेट, लंका पहुंचकर विकास के नाम पर बिना नोटिस दिए तोड़ी गई 42 दुकानों पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने चाची की कचौड़ी और पहलवान लस्सी जैसी प्रतिष्ठित दुकानों का जिक्र करते हुए कहा कि ये बनारस की विरासत थीं, जिन्हें सरकार को बढ़ावा देना चाहिए था, लेकिन उसने उन्हें उजाड़ दिया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, पूर्वांचल प्रभारी अनुराग मिश्रा, यूपी मीडिया क्वार्डिनेटर सर्वेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed