फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Polishing busy municipal town

शहर चमकाने में जुटा नगर निगम

Tue, 03 Jan 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 03 Jan 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था का हाल जानने केंद्रीय टीम अब चार को नहीं बल्कि 10 जनवरी को शहर में रहेगी। इससे पहले नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने शहर के 30 प्रमुख चौराहों समेत करीब 30 कूड़ाघरों की मरम्मत एवं रंग-रोगन का काम शुरू करा दिया है। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर 102 यूरिनल बनाए जा रहे हैं। निगम के चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह ने बताया कि इस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



नगर निगम काशी को स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल कराने के लिए जी-जान से जुटा है। स्वच्छता एप से नागरिकों को जोड़ने के साथ ही चौराहों, कूड़ाघरों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। डिवाइडरों के बीच खाली स्थानों पर जहां कट छोड़ गए हैं, डेलीनेटर लगाए जा रहे हैं ताकि सर्वे करने वाली टीम के सामने सुविधाओं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जा सके। अधिशासी अभियंता लोकेश जैन ने बताया कि शहरभर में 500 डेलीनेटर लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed