फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Policemen jumped into the Ganga, saved the lives of 3 drowning youths, devotees clapped

VARANASI: पुलिस के जवानों ने लगाई गंगा में छलांग, डूब रहे 3 युवकों की बचाई जान, भक्तों ने बजाई ताली

Mon, 23 Sep 2024 12:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 12:15 PM IST
सार

वाराणसी के घाट किनारे सुपर हीरो की इन दिनों चर्चा है। गंगा में डूब रहे तीन युवकों को जल पुलिस और पीएसी की जवानों ने अपनी जान पर खेलकर बचाया । घाट किनारे के इस साहसिक कार्य की सराहना हो रही है।

विज्ञापन
Policemen jumped into the Ganga, saved the lives of 3 drowning youths, devotees clapped
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में खाकी के सुपर हीरो की इन दिनों खासी चर्चा है। घाट किनारे लगे सुरक्षा के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर तीन युवकों की जान बचाई जिसके बाद घाट किनारे आए श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर उनका आभार जताया।

विज्ञापन


दशाश्वमेध घाट पर उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब स्नान करने आए तीन युवक अचानक डूबने लगे। घाट पर मौजूद भक्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवान दीवान विनोद सिंह, सिपाही कुमार गौरव और कपिल देव ने गंगा में छलांग लगा दी। समीप ही मौजूद पीएसी की 36वीं वाहिनी के बाढ़ राहत दल के दीवान मेवालाल चौहान, आरक्षी राहुल यादव, सुधीर चौरसिया और अरुण कुमार ने भी तीनों युवकों को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी और डूब रहे तीनों युवको को सकुशल बचा लिया गया।
विज्ञापन


बचाए गए युवकों का नाम राजा कुमार, बिट्टू कुमार और अंशू कुमार है और बिहार के नालंदा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed