{"_id":"60f9a0d4e23a1c28e4482990","slug":"policeman-is-talking-about-rate-of-tying-dead-body-at-post-mortem-house-in-varanasi-former-ips-tweeted-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिसकर्मी बता रहा शव बांधने का रेट, पूर्व आईपीएस ने ट्वीट किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिसकर्मी बता रहा शव बांधने का रेट, पूर्व आईपीएस ने ट्वीट किया वीडियो
Thu, 22 Jul 2021 10:16 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:16 PM IST
सार
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद (डोम) को पैसा खुद पुलिस मृतक के परिजनों से दिलवाती हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक वीडियो के माध्यम से वायरल हो रही है। जिसमें एक पुलिसकर्मी खुद इस बात को पुष्ट करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर शव बांधने के लिए पैसे की मांग पर नोकझोंक
- फोटो : स्क्रीन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर एक शव बांधने के एवज में मृतक के परिजनों को 1500 रुपये और बच्चे के शव को बांधने के लिए 750 रुपये देना पड़ता है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद (डोम) को पैसा खुद पुलिस मृतक के परिजनों से दिलवाती हैं। बृहस्पतिवार को वायरल एक वीडियो में एक पुलिसकर्मी खुद इस बात को पुष्टि करता नजर आ रहा है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस वीडियो को ट्वीट किया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम होने के बाद पैसा मिलने पर ही प्लास्टिक और कपड़े से शव को बांधकर परिजनों को देते हैं। बता दें कि भेलूपुर के नेवादा में मृतक उन्नति व उसकी दो साल की बेटी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों शव बांधने के एवज में उनके पिता दिनेश से 2250 रुपये की मांग की गई। इस दौरान शव बंधवाने के लिए रुपयों की मांग करने वाले दिनेश व वहां मौजूद अन्य लोगों से नोकझोंक भी हो गई। शव के साथ गए पुलिसकर्मी ने दिनेश से 2250 रुपये दिलवाया। इसके बाद वो शव बांधने के लिए गए।
विज्ञापन