वाराणसी में रोडवेज चौकीदार को पुलिसकर्मी ने पीटा, गुस्साए कर्मियों ने ठप किया बस संचालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कैंट स्थित चौधरी चरण सिंह रोडवेज बस अड्डे पर गुरुवार की सुबह बैरिकेडिंग से प्रवेश नहीं देने पर चौकीदार सतीश सिंह को एक पुलिसकर्मी ने पीट दिया। इससे नाराज रोडवेज कर्मियों ने बसों का संचालन ठप कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, चौकीदार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक यात्री को उसने बैरिकेडिंग तोड़कर प्रवेश नहीं करने दिया। कर्मियों का आरोप है कि यात्री के परिचित रोडवेज पुलिस चौकी के एक सिपाही ने चौकीदार को पीट दिया।
इससे नाराज रोडवेज कर्मियों ने आड़े-तिरछी बसें खड़ी कर आरोपी सिपाही को निलंबित करने की मांग को लेकर बस संचालन ठप कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ चेतगंज अनिल कुमार व सिगरा इंस्पेक्टर आशुतोष ओझा ने आरएम एसके राय, एआरएम ग्रामीण ओपी ओझा से वार्ता के बाद आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर सुबह 10 बजे के बाद बस संचालन शुरू कराया।
दरअसल, कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर प्रवेश के लिए सिर्फ एक गेट बनाया गया है। जहां प्रवेश के समय यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिंग होती है व सैनिटाइज किया जाता है। इसके बाद ही उन्हें बस में बैठने की अनुमति दी जाती है।
कोविड नियम का पालन कराने के लिए अन्य सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। अनाधिकृत तरीके से प्रवेश करने से मना करने पर चौकीदार को पीट दिया गया।