फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police with 24-hour traders, there will not be harassment

पुलिस 24 घंटे व्यापारियों के साथ, नहीं होगा उत्पीड़न

Thu, 06 May 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police with 24-hour traders, there will not be harassment
वाराणसी। कोरोना गाइडलाइन का हर कोई पालन करें। व्यापारी भी गाइलाइन के मुताबिक व्यापार करें। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। 24 घंटे पुलिस आपके साथ है। यह बातें पुलिस अधिकारियों ने महानगर उद्योग व्यापार समिति संग हुई वर्चुअल बैठक में कहीं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व काशी जोन ने कहा कि व्यापारी कालाबाजारी करने वालों की पहचान कर पुलिस को सूचना दें। संकट की घड़ी में किसी का साथ न छोड़ें, अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाएं। वहीं, व्यापारियों ने निर्णय लिया कि कोई व्यापारी कालाबाजारी करते मिला तो उसकी सदस्यता तत्काल बर्खास्त की जाएगी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि उद्यमी आरके चौधरी ने बड़ी धनराशि देकर सात दिन के अंदर आक्सीजन प्लांट लगवाया है, यह मिसाल है। महानगर अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने कोरोना जन निगरानी समिति का गठन करने की मांग की। उनका कहना था कि इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों व चिकित्सकों को शामिल किया जाए। वहीं, व्यापारियों ने लूट मचाने वाले कोविड अस्पतालों को चिन्हित कर लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। व्यापारियों ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि मांग पर ऑक्सीजन सिलिंडर, दवा भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में आईआईए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी, राजेंद्र गोयनका, अशोक जायसवाल, बनारस होटल एसोसिएशन के गोकुल शर्मा, अनुज डिडवानिया, सेामनाथ विश्वकर्मा, मनीष चौबे, राहुल मेहता, राजकुमार शर्मा, डीएम मिश्रा, नीरज पारिख, रजनीश कन्नौजिया, मनीष कटारिया, हर्षद तन्ना, प्रशांत अग्रवाल, अंजनी मिश्रा आदि रहे। संचालन राजेश भाटिया व अनुपम देवा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed