{"_id":"591ca17c4f1c1bfc71f244fa","slug":"police-will-verify-all-tailoring-shop-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में खाकी वर्दी सिलने वाले टेलरों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में खाकी वर्दी सिलने वाले टेलरों का होगा सत्यापन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी।
Updated Thu, 18 May 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी जिले भर में खाकी वर्दी सिलने वाले सभी टेलरों की दूकान पर छापेमारी कर संबंधित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी सत्यापन करेंगे। जिस टेलर की दूकान में अनियमितता आएगी, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस संबंध में जल्द ही पुलिस आफिस से गाइड लाइन जारी की जाएगी।
लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस की वर्दी पहन कर बाइक बेचने आए फर्जी सिपाही जौनपुर के सुरेरी थाना के कठवतिया रामपुर निस्की निवासी रमाशंकर यादव उर्फ अनिल यादव को पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन
बुधवार को रमाशंकर को जेल भेज दिया गया। उसने पुलिस को बताया था कि दो साल से वह रोजाना दोपहर में पुलिस वर्दी में चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के पचखेड़वा में ट्रकों से वसूली करता था।
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि खाकी वर्दी सिलने वाले टेलरों के खिलाफ अभियान चलाकर उनका सत्यापन करने का निर्देश सभी क्षेत्राधिकारियोें को दिया गया है।