{"_id":"6701b2ab7f3a05887b050614","slug":"police-will-run-nine-types-of-campaigns-jcp-will-review-daily-varanasi-news-c-20-vns1021-750490-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नौ तरह के अभियान चलाएगी पुलिस, रोजाना जेसीपी करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नौ तरह के अभियान चलाएगी पुलिस, रोजाना जेसीपी करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
नौ तरह के अभियान चलाएगी पुलिस, रोजाना जेसीपी करेंगे समीक्षा
- पुलिस आयुक्त बोले- मिशन शक्ति अभियान के फेज पांच का जिले में दिखे व्यापक पैमाने पर असर
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मिशन शक्ति के फेज-5 के तहत शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट के अफसरों को नौ तरह के अभियान चलाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अभियान की समीक्षा रोजाना संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ. के एजिलरसन द्वारा द्वारा की जाएगी।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि ऑपरेशन गरुड़ के तहत महिलाओं और बच्चियों से संबंधित साइबर अपराध के प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत निस्तारण करना है। ऑपरेशन शील्ड के तहत एसिड की अवैध बिक्री अभियान चलाकर रोकनी है। ऑपरेशन डिस्ट्राय के तहत अभियान चलाकर अश्लील वीडियो / पुस्तकों / सामग्री की बरामदगी करनी है। ऑपरेशन बचपन के तहत बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाकर बच्चों को मुक्त कराना है। ऑपरेशन खोज के तहत गुमशुदा बच्चों को पुनर्वासित कराना है। ऑपरेशन मजनू के तहत महिला स्कूल / काॅलेजों के आसपास अवांछनीय तत्वों और मनचलों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करना है। ऑपरेशन नशा मुक्ति के तहत मादक पदार्थों के सेवन करने वाले अभ्यस्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करना है। ऑपरेशन रक्षा के तहत अवैध स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों / होटलो में मानव तस्करी कर लाई गई महिलाओं / बालिकाओं का रेस्क्यू कर उन्हें पुनर्वासित कराना है। ऑपरेशन ईगल के तहत महिला संबंधी अपराधों में प्रकाश में आए लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करना है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट के प्रत्येक जोन में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा एक महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में महिलाओं को 1090, 191, 112, 1098 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देनी है। इसके अलावा घरेलू हिंसा और कार्य स्थल पर उत्पीड़न के साथ ही उन्हें साइबर क्राइम के बारे में चौपाल में जानकारी देनी है।