फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police wife and lover fight at sonebhadra

तहसील में भिड़ी पुलिस की प्रेमिका और पत्नी, पुलिसकर्मी फरार

Fri, 16 Jun 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Fri, 16 Jun 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
police wife and lover fight at sonebhadra
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी की पहली पत्नी एवं उसकी प्रेमिका में विवाद हो गया। मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर विवाद को शांत कराया। इसके बाद पुलिस कर्मी प्रेमिका को लेकर भाग गया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी की पत्नी ने उसके खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तहसील परिसर में दो युवती एक युवक को खुद का पति बताते हुए आपस में विवाद करने लगीं। देखते ही देखते वहां भिड़ जुट गई। हालांकि लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाल युवक पुलिस में आरक्षी है। उसकी शादी चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पुलिसकर्मी की खुद को पत्नी बताने वाली युवती का आरोप है कि उसका पति अपने गांव के कुछ दूरी पर स्थित एक गांव के लड़की से प्रेम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में इसको लेकर पंचायत हो चुकी है। शुक्रवार को कचहरी में प्रेमिका को छोड़ने के लिए लिखापढ़ी करने के लिए पति आया था। लेकिन उसे छोड़ने के बजाय उसे लेकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed