फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police urban sealing land Banama in crores of rupees fake way varanasi pwd

राय साहब का बगीचा हड़पने के मामले में परतें खुलती जा रहीं, खंगाली जाएंगी 1950 से अब तक की पत्रावली

Sat, 28 Sep 2019 01:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Sep 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
police urban sealing land Banama in crores of rupees fake way varanasi pwd
यही साढ़े चार एकड़ जमीन बेच दी गई। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बीच स्थित विकास प्राधिकरण की जमीन (राय साहब का बगीचा) को लेकर विवाद कई वर्षों पुराना है। कृष्णचंद्र राय की संपत्ति को लेकर उनकी परिवार के लोगों में कई स्तर पर विवाद रहा है। इतना ही नहीं, रांची में भी संपत्ति विवाद पर समझौता हो चुका है। प्रशासन के पास उपलब्ध कागजातों में राय पुष्पलता से संपत्ति के लिए आर-पार करने वाले ही दावेदार बन रहे हैं।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के कागजातों की जांच में राय कृष्णचंद्र की दो रजिस्टर्ड वसीयतें भी सामने आई हैं। इसमें उन्होंने बेदखली का भी जिक्र किया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने पूरे मामले की जांच के लिए 1950 से जुड़ी सभी पत्रावली तलब की है।
विज्ञापन


कृष्णचंद्र राय की मौत के बाद से ही उनके परिवार के लोगों में संपत्ति का विवाद शुरू हो गया था। शहर में कई एकड़ जमीन अलग-अलग जगहों पर है। हालांकि इसमें कुछ गिरोह वर्षों से अलग-अलग तरीके से इन जमीनों को हथियाने में जुटे थे। वर्ष 2014 में इसी जमीन का सट्टा इकरारनामा हो गया था। इसके बाद राय पुष्पलता ने अपने परिवार के लोगों के साथ ही कुछ अन्य लोगों और भारत पेट्रोलियम तक के खिलाफ वाद दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राय पुष्पलता ने एक वाद में अपनी जान-माल की सुरक्षा का जिक्र किया था और बताया था कि प्रशासन की ओर से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। मगर, समय बीतने के साथ ही उनकी सुरक्षा हटा ली गई। सूत्रों की मानें तो रानी साहिबा के नाम से मशहूर राय पुष्पतला अकेली ही रहती थी और लोगों से बहुत कम मिलती थी। स्वभाव से बहुत जिद्दी रानी साहिबा सीलिंग की लड़ाई अंतिम समय तक लड़ती रही।

इस दौरान उन्होंने राय साहब की बगीचा जमीन का सौदा कई बार किया और इसमें पैसे का लेनदेन भी हुआ, मगर उनके पास कोई धन नहीं मिला। यहां बता दें कि पांच सितंबर 2019 को राय पुष्पलता की मौत के बाद 13 सितंबर 2019 को विकास प्राधिकरण के कब्जे की जमीन का सट्टा इकरारनामा बनारस और मुंबई की दो कंस्ट्रक्शन कंपनियों को कर दिया गया। इस मामले में गुरुवार को विकास प्राधिकरण ने सट्टा करने और करवाने वालों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

कृष्णचंद्र राय के वसीयत से तय होगा मालिकाना हक
कृष्णचंद्र राय की दो रजिस्टर्ड वसीयतें प्रशासन के सामने हैं और उसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। इसमें साफ तौर पर लिखा है कि राय पुष्पतला उनके साथ रहती हैं और बाकी दोनों बेटियों स्नेहलता व सरोज लता के हिस्से को लेकर जिक्र किया गया है। अधिकारियों की मानें तो वर्ष 1969 और 1973 की इन वसीयत की जांच के बाद कृष्णचंद्र राय की संपत्ति पर दावा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वसीयत से शहर में अन्य संपत्तियों को लेकर स्थिति साफ होती नजर आ रही है।

अन्य संपत्तियों पर भी लोगों की नजर
राय पुष्पतला के मालिकाना हक वाली कई संपत्तियों पर अब लोगों की निगाह है। कृष्णचंद्र राय के बाद राय पुष्पलता कई ट्रस्टों में मुख्य भूमिका में थी। पांच सितंबर को उनकी मौत के बाद उन संपत्तियों पर भी लोगों की नजर है। बेनिया बाग की जमीन, पागलखाने की जमीन, जिला जेल के पीछे खाली पड़ी जमीन सहित अन्य संपत्तियों पर अलग-अलग दावे सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed