फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police seized statue of Phoolan Devi without permission installation in varanasi heated argument between VIP workers and police

वाराणसीः बिना अनुमति फूलन देवी की प्रतिमा लगाने से पुलिस ने रोका, वीआईपी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक

Thu, 22 Jul 2021 09:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jul 2021 09:08 PM IST
सार

वाराणसी के रामनगर स्थित सूजाबाद में बंधा के पास शिव मंदिर के बगल में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी की मूर्ति 25 जुलाई को स्थापित करने तैयारी की थी। बृहस्पतिवार को इसको लेकर विरोध शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Police seized statue of Phoolan Devi without permission installation in varanasi heated argument between VIP workers and police
रामनगर के सूजाबाद की घटना, मौके पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा को बिना अनुमति ही वाराणसी के सूजाबाद में स्थापित करने पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार को तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस ने शिव मंदिर के पास प्रतिमा स्थापित करने से रोक दिया और उसे जब्त कर लिया। पुलिस का दावा है कि कार्यकर्ताओं ने अपनी गलती की लिखित सूचना भी दी है और अनुमति प्राप्त कर कार्यक्रम का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


रामनगर के सूजाबाद में बंधा के पास शिव मंदिर के बगल में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी की मूर्ति 25 जुलाई को स्थापित करने तैयारी की थी। बृहस्पतिवार को इसको लेकर विरोध शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना था कि परमिशन नहीं होने के कारण प्रतिमा को स्थापित नहीं करने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुचित साहनी का कहना था कि एसडीएम को परमिशन के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर स्थानीय थाने ने जांच में पाया कि मूर्ति लगने से सूजाबाद में तनाव बढ़ सकता है। सूजाबाद के प्रधान बनारसी निषाद का कहना है कि समाज फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करना चाहता है तो हमें कोई एतराज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूजाबाद से सटे डोमरी गांव के प्रधान छोटेलाल पटेल का कहना है कि बगल में शंकर जी मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है। पास में मूर्ति स्थापित होने से मंदिर का भी नए रूप में निर्माण हो जाएगा। सूजाबाद में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने वाले वीआईपी कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुचित साहनी, मंडल अध्यक्ष अरविंद निषाद, प्रदेश सचिव ओपी कश्यप ,उपाध्यक्ष हरिशंकर निषाद ,जिबोध निषाद, अमित चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश निषाद आदि लोग थे।

एसीपी कोतवाली  प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि  बिना अनुमति सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने की शिकायत पर पुलिस ने रोका है। ऐसा करने वालों ने लिखित माफीनामा देकर गलती स्वीकार की है। पुलिस ने चेतावनी देकर विधिक कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed