फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police seized Scorpio car which hit dog died in road accident died in varanasi

पुलिस की कार्रवाई: वाराणसी में घुमंतू कुत्ते को कुचलने वाली स्कॉर्पियो कार जब्त, मालिक की तलाश जारी

Mon, 16 Aug 2021 01:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Aug 2021 01:48 PM IST
सार

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के विजया नगरम मार्केट में गुरुवार की रात में गेस्ट हाउस के मालिक अनिल सिंह अपनी स्कॉर्पियो कार से घुमंतू कुत्ते को कुचल दिया था।

विज्ञापन
Police seized Scorpio car which hit dog died in road accident died in varanasi
जब्त की गई स्कॉर्पियो कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में एक घुमंतू कुत्ते को स्कॉर्पियो कार से कुचलने के मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। फॉर एनिमल संस्था की संस्थापक मेनका गांधी के संज्ञान में मामला आने के बाद सिगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को स्कॉर्पियो कार बरामद कर ली। पुलिस थाने पहुंचे पशु प्रेमियों ने इंस्पेक्टर को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित एक कैटलॉग भी सौंपा।

विज्ञापन


वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के विजया नगरम मार्केट में गुरुवार की रात अनियंत्रित स्कार्पियो सवार ने एक घुमंतू कुत्ते को गेस्ट हाउस के मालिक अनिल सिंह ने कुचल दिया था। सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ शुक्रवार को सिगरा थाने में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पशु चिकित्साधिकारी को फोन करके पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया तो शाम के समय विद्यापीठ ब्लॉक स्थित अस्पताल में कुत्ते का सिगरा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया।  
विज्ञापन


सिगरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया लाइन निवासी पशु प्रेमी व पीपल फॉर एनिमल संस्था के वालेंटियर विशाल सिंह गुरुवार रात नौ बजे इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र में असहाय लोगों में खाना वितरित कर रहे थे। इस दौरान विजया नगरम मार्केट के पास सड़क किनारे पटरी से हटकर एक कुत्ता सोया था। आरोप है कि इसी बीच गेस्ट हाउस के मालिक अनिल सिंह अपनी स्कार्पियो से निकले और कुत्ते को रौंदते हुए कैंट स्टेशन की ओर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते की ही मौत हुई है, आदमी थोड़ी न मरा
आरोप है कि सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह के अलावा अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो अनिल सिंह ने कहा कि कुत्ते की ही मौत हुई है, आदमी थोड़ी न मरा है। इस बात से आहत विशाल सिंह रात में सिगरा थाने पहुंचे और कुत्ते की मौत प्रकरण पर इंस्पेक्टर से मुकदमा दर्ज कराने की बात कहते हुए तहरीर दी। 

विशाल सिंह का आरोप था कि सिगरा थाना प्रभारी का रवैया ठीक नहीं रहा। रात एक बजे मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह में पोस्टमार्टम के लिए टाल मटौल होने लगा और सीडीओ, अपर नगर आयुक्त और पशु चिकित्साधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपते रहे। दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर पीपल फॉर एनिमल संस्था की संस्थापक मेनका गांधी ने मामले का संज्ञान लिया और दोपहर दो बजे सीडीओ व पशु चिकित्साधिकारी को फोन करके पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह और सिगरा थाने की पुलिस ने शाम को कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाया।

सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के संबंध में मेनका गांधी का फोन आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed