फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Recruitment Exam Crowd of 3.5 lakh candidates will gather in varanasi

UP Police Re-Exam: वाराणसी में पुलिस भर्ती परीक्षा में 3.39 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 24 घंटे होगी निगरानी

Wed, 21 Aug 2024 11:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 11:38 AM IST
सार

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर वाराणसी में सतर्कता बरती जा रही है। जिले में तीन दिन में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है। ऐसे में पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP Police Recruitment Exam Crowd of 3.5 lakh candidates will gather in varanasi
UP Police Constable Recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर कैंट रेलवे स्टेशन पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन दिन में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है। हर दिन 68 हजार अभ्यर्थियों की जुटान होगी। इसे लेकर स्टेशन डायरेक्टर गौरव दीक्षित ने मातहतों के साथ बैठक कर भीड़ प्रबंधन की ब्रीफिंग की।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देशित किया कि सर्कुलेटिंग एरिया में हेल्प डेस्क बनाया जाए। 24 घंटे कॉमर्शियल स्टाफ और आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। निगरानी के लिए शिफ्ट वाइज अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लेटफार्म पर अनावश्यक पार्सल न रखे जाएं। मालगोदाम रोड पर पार्सल घर के पास बैरिकेडिंग होगी ताकि वाहन सर्कुलेटिंग एरिया में न आने पाएं। अधिक से अधिक जनरल टिकट काउंटर संचालित करें। एटीवीएम पर पर्याप्त मैनपावर रहे। पुराने एफओबी पर आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। एफओबी के दोनों छोर पर आरपीएफ की मौजूदगी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि लाउडहेलर समेत अन्य उपकरण को दुरुस्त कराया जा रहा है। अनावश्यक भीड़ को कंट्रोल करने के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। जौनपुर, बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर समेत हरियाणा व मध्य प्रदेश से प्रतिदिन 68 हजार अभ्यर्थियों के आने का अनुमान है। 

रोडवेज अधिकारियों ने भी कैंट बस स्टेशन पर उमड़ने वाली अभ्यर्थियों की भीड़ को लेकर बैठक की। आरएम समेत अन्य ने तय किया कि पर्याप्त बसें चलाई जाएं। जिस रूट पर अभ्यर्थियों का दबाव अधिक होगा, उस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 

रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी ने सिगरा थाने से अतिरिक्त फोर्स मांगा है। रोडवेज बसों में चढ़ने और उतरने के दौरान होने वाली धक्कामुक्की के लिए फोर्स तैनात होगी। कंट्रोल रूम के जरिये बस स्टेशन परिसर की निगरानी 24 घंटे होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed