फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police recovered illegal liquor supply from pickup vehicle in ballia

होली नजदीक आते ही सक्रिए हुए शराब तस्कर, पुलिस ने पकड़ी बिहार जा रही शराब की खेप

Wed, 04 Mar 2020 04:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Mar 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Police recovered illegal liquor supply from pickup vehicle in ballia
पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप। - फोटो : अमर उजाला।

होली का त्योहार नजदीक आते ही शराब की तस्करी भी बढ़ जाती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बॉर्डर इलाकों में शराब का अवैध कारोबार पैर पसार लेता है। पुलिस अवैध शराब की सप्लाई पर नजर बनाए रहती है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने शराब की खेप बरामद की है। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह शराब बिहार को ले जाई जा रही थी। 

विज्ञापन


बलिया जिले के बैरिया के चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की एक पिकअप पर लादकर शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बैरिया कस्बा स्थित पुलिस चौकी के सामने चौकी प्रभारी ने चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने एक पिकअप को रोककर उसकी जांच कराई तो उसमें उत्तर प्रदेश में बेची जानी वाली अंग्रेजी शराब की 45 पेटियों में रखीं 728 बोतल मिलीं। शराब को बिहार जे जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप चालक राजेश कुमार यादव और गणेश राय को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। दोनों सारण जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चौकी प्रभारी ने चेकिंग के दौरान एक अन्य पिकअप को रोक कर जांच की तो उसमें चार गायों को ठूंस कर रखा गया था। गायों को रस्सियों से जकड़ कर बांधा गया था ताकि वह हिल भी न सकें। पुलिस ने चारों गायों को कब्जे में ले लिया और पिकअप चालक राजेश यादव व रंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बांसडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed