फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police reached Azamgarh in search of Samar Singh in Akanksha Dubey case, officer gave this important informati

Akanksha Dubey: आकांक्षा का मोबाइल नहीं हो सका अनलॉक, समर सिंह की तलाश में आजमगढ़ पहुंची पुलिस, दबिश जारी

Wed, 29 Mar 2023 02:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Mar 2023 02:12 PM IST
सार

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अभिनेत्री की मां की तहरीर पर पुलिस भोजपुरी गायक समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा कायम कर तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Police reached Azamgarh in search of Samar Singh in Akanksha Dubey case, officer gave this important informati
पवन और समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह आजमगढ़ में नहीं मिले। दोनों की तलाश में पुलिस पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में छापा मार रही है। पुलिस की एक टीम मुंबई भी रवाना की गई है।

विज्ञापन

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अभिनेत्री की मां की तहरीर पर पुलिस भोजपुरी गायक समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा कायम कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Update: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ समर सिंह, लिखे ये शब्द

इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। आजमगढ़ के मेंहनगर स्थित घर से लेकर उसके अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। सभी मोबाइल फोन बंद हैं। वह अपने परिजनों व करीबियों के संपर्क में भी नहीं है। उधर, इस संबंध में एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दोनों आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
आरोपियों की तलाश में पुलिस आज़मगढ़ सहित अन्य जगहों पर दबिश मार रही है। लेकिन भी आरोपी पहुच से दूर है। मोबाइल का लॉक भी अभी नही खुल सका है। उम्मीद है कि मोबाइल खुलने के बाद अहम सुराग मिल सकते है। मंगलवार को पुलिस ने अभिनेत्री की मां मधु, भाई हरिओम फ़िल्म टीम के सदस्यों व होटल के स्टाफ का बयान दर्ज किया।

Police reached Azamgarh in search of Samar Singh in Akanksha Dubey case, officer gave this important informati
समर सिंह, आकांक्षा दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

मां मधु दुबे ने कहा-आकांक्षा के रुपये हड़प लेता था समर
सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिली भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सोमवार को गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। सोमवार को मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची मधु दुबे ने आरोप लगाया कि समर अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था।
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे ने खुद बनाई थी अपनी पहचान, इतनी थी एक महीने की कमाई
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की सूचना पाकर उनकी मां मधु दुबे मुंबई से वाराणसी आईं और तहरीर देकर सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रोते-बिलखते हुए मधु ने आरोप लगाया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब आकांक्षा के मोबाइल फोन पर संजय सिंह ने फोन किया था। धमकाया था कि तुम्हारी हत्या करा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed