फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police raid recovered illegal firecrackers in pathantola mau

यूपी: पुलिस को घर से मिला लाखों के पटाखों का जखीरा, एक हिरासत में

Wed, 23 Oct 2019 02:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Oct 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
police raid recovered illegal firecrackers in pathantola mau
घर से निकला अवैध पटाखों का जखीरा। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के नगर के पठानटोला मुहल्ला स्थित के मकान से बुधवार को पुलिस ने बड़ी कर्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये के पटाखों को जब्त किया है। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही। करीब 3 घंटे चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने पटाखों का जखीरा घर से निकलवाया। इसके बाद पटाखों को पुलिस जब्त करके कोतवाली ले गई।

विज्ञापन


पठानटोला स्थित असरार के घर मे ही जुगनू इंजाय नाम से जनरल स्टोर की दुकान है। जहां बुधवार को मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल राम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। यहां पर पुलिस को पहले तो कुछ ही पटाखे मिले लेकिन जब पुलिस ने घर के अंदर छापेमारी शुरू की तो वहां पर पटाखों का जखीरा मिला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने सारे पटाखों को घर ले बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक पुलिस घर से पटाखे निकलती रही। इस संबंध में दुकान मालिक असरार ने बताया कि वो हर दीपावली पर अस्थाई लाइसेंस पर पटाखे की दुकान लगाता है। बीते वर्ष बचे हुए पटाखों को उसने घर मे रखा हुआ था।

शहर कोतवाल राम सिंह ने बताया कि घर में अवैध रूप से करीब 10 लाख के पटाखे रखे थे। दीपावली के मद्देनजर ये छापेमारी हुई है। दुकान मालिक को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed