{"_id":"5ee4c0368ebc3e42bc5b2c63","slug":"police-raid-on-illegal-liquor-factory-recovered-lakhs-rupees-liqour-and-brewing-equipment-recovered-in-chandauli-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में अवैध शराब बनाने का चल रहा था कारोबार, पुलिस ने छापा मारकर लाखों की शराब बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अवैध शराब बनाने का चल रहा था कारोबार, पुलिस ने छापा मारकर लाखों की शराब बरामद की
Sat, 13 Jun 2020 08:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 13 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
liquor sirmour
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार सुबह पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर अवैध रूप से चल रही शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। छापेमारी में पुलिस ने लाखों रुपये की शराब और कच्ची शराब के साथ उपकरण बरामद किए हैं, साथ ही एक एसयूवी भी मिली है। हालांकि छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
चंदौली जिले के सीओ (चकिया ) नीरज सिंह पटेल ने बताया कि कोतवाली पुलिस को बिहार राज्य के पास बनरसिया गांव के एक मकान में शराब की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर शनिवार सुबह में कोतवाल रहमतुल्लाह खान ने पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचकर मकान में छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने 40 से 50 पेटी तैयार शराब बरामद की। इसके साथ ही 10 कंटेनर शराब बनाने वाला लिक्विड, सैकडों कंटेनर, हजारों खाली बोतलें, ढक्कन और अन्य उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने पूरा सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
उधर, मकान परिसर में खड़ी एसयूवी कार भी बरामद की है। इसे जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नीरज सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब व शराब निर्माण करने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।