फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police picked up an accused in the murder of a plumber, questioned four suspects

प्लंबर की हत्या में एक आरोपी को पुलिस ने उठाया, चार संदिग्धों से पूछताछ

Thu, 15 Jul 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police picked up an accused in the murder of a plumber, questioned four suspects
लोहता। प्लंबर कन्हैया प्रजापति की हत्या में शामिल छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही है। वहीं एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि चार अन्य संदिग्धों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मुआवजे की मांग को लेकर परिजन अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया था। जिन्हें एसडीएम सदर और सीओ बड़ागांव पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर मनाया। एसडीएम सदर ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना केलिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। सरकार की तरफ से हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद परिजनों ने कन्हैया का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बाइक सवार बदमाश ने कन्हैया लाल प्रजापति की केराकतपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी। कन्हैया के भाई दिलीप की तहरीर पर गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अखिलेश सिंह, शुभम सिंह, प्रमोद सिंह, कमलेश सिंह, मुकेश सिंह और एक अज्ञात पर हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed