फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police patrolling should be such that robbers are caught at the next intersection: Yogi

पुलिस पेट्रोलिंग ऐसी हो कि लुटेरे अगले चौराहे पर पकड़े जाएं : योगी

Sat, 07 Dec 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police patrolling should be such that robbers are caught at the next intersection: Yogi
फोटो
विज्ञापन

पुलिस पेट्रोलिंग ऐसी हो कि लुटेरे अगले चौराहे पर पकड़े जाएं : योगी

मुख्यमंत्री ने देर शाम सर्किट हाउस में अफसरों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने कहा, राजस्व से जुड़े मामले गांव में बन रहे अशांति के कारण, तारीख पर तारीख अब नहीं चलेगी, गरीब को न्याय देना हो लक्ष्य
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग ऐसी होनी चाहिए कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अगले चौराहे पर पकड़े जाएं। चेन स्नेचिंग और लूट की घटना रोकने के लिए सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाएं, ताकि महिला, बच्चियां, श्रद्धालु निश्चिंत होकर घूम सकें। अपराधियों के मामलों को लंबित न छोड़ें और टॉप टेन अपराधियों के साथ पूरी सख्ती से पेश आएं। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की देर शाम सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। अफसरों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी रोजाना एक घंटे जनशिकायतों का निपटारा जरूर करें। अभियान चलाकर राजस्व वाद, वरासत, भूमि पैमाइश, बंटवारे के मामलों को तेजी से निपटाएं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो अगली समीक्षा बैठक में जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामले ही गांव की अशांति के कारण बनते हैं। तारीख पर तारीख देने की व्यवस्था अब नहीं चलेगी। गरीब को न्याय मिले, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। मेरिट के आधार पर राजस्व वादों को प्रतिदिन निपटाया जाए। मुख्यमंत्री ने वीडीए को निर्देश दिया कि अनावश्यक रूप से किसी मामले को लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ से जुड़ी तैयारियां 15 दिसंबर तक पूरा करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ से जुड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी आएंगे। उनकी संख्या को देखते हुए सभी कार्ययोजना 15 दिसंबर तक तैयार कराएं। निर्माण कार्यों को 30 दिसंबर तक पूरा कराए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed