{"_id":"5aef4ad64f1c1b46098b864c","slug":"police-on-high-alert-due-to-threaten-for-blast-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धमकी भरे पोस्टरों के बाद बनारस में हाई अलर्ट, रखी जा रही चप्पे-चप्पे पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी भरे पोस्टरों के बाद बनारस में हाई अलर्ट, रखी जा रही चप्पे-चप्पे पर नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 07 May 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाए जाने की धमकी भरे पोस्टर मथुरा के मालगोदाम रोड से बरामद होने के बाद शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के रेड जोन और येलो जोन में तैनात पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही खुफिया इकाइयों के जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की ताकीद की गई है।
मंदिर परिक्षेत्र में भीड़ न एकत्र होने देने और सभी की गतिविधियों के साथ ही लावारिस वस्तुओं की सीसीटीवी कैमरों से लगातार मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में तैनात फोर्स रोजाना की अपेक्षा रविवार को अतिरिक्त सजगता बरतती दिखी।
विज्ञापन
प्रत्येक आधा घंटे पर वायरलेस सेट पर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के साथ ही हिदायत दी जाती रही कि श्रद्धालुओं, मंदिर के कर्मचारियों, रेड जोन के निवासियों-दुकानदारों सभी की विधिवत चेकिंग की जाए। येलो जोन में कूड़ा बीनने वालों के प्रवेश पर रोक के साथ ही बाइक सवार लोगों की चेकिंग भी हुई।
इस संबंध में एसपी सुरक्षा शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फोर्स हमेशा अलर्ट होकर ड्यूटी करती है। मथुरा में मिले पोस्टर के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और इस संबंध में फोर्स को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

उपकरण खराब हैं, बैठक में उठा था मसला
धमकी भरे पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के सुरक्षा व्यवस्था संबंधी कई उपकरण खराब हैं। इसके साथ ही, यहां तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों के 170 बुलेट प्रूफ जैकेट मरम्मत योग्य हैं।
यह मसला बीते 18 अप्रैल को काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी हाई पॉवर कमेटी की बैठक में भी उठा था। मगर, इस संबंध में अभी तक ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है।
बैठक में बताया गया था कि 39 एचएचएमडी, छह डीएफएमडी, तीन कमांडो लाइट, एक सेंसर गेट, दो लाउड हेलर अक्रियाशील हैं। एक ऑटो ड्रोन कैमरा, दो एलईडी लाइट और एक एक्सरे मशीन निष्प्रयोज्य हैं। चार में से तीन फायर हाईड्रेंट खराब हैं।