फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police officers Meeting in view of Sawan and upcoming festivals in varanasi Police Commissioner a satish ganesh said Indecency with devotees is not tolerated

वाराणसीः सावन और आगामी त्योहारों को देखते हुए बैठक, पुलिस आयुक्त बोले- श्रद्धालुओं से अभद्रता बर्दाश्त नहीं

Sun, 04 Jul 2021 12:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jul 2021 12:09 PM IST
सार

सावन और आगामी त्योहारों को देखते हुए राजपत्रित अधिकािरयों संग बैठक में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने  हिदायतें दीं। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व ज्ञानवापी मस्जिद सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बुजुर्ग व महिला श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें।

विज्ञापन
police officers Meeting in view of Sawan and upcoming festivals in varanasi Police Commissioner a satish ganesh said Indecency with devotees is not tolerated
सावन में श्रद्धालुओं से अभद्रता बर्दाश्त नहीं: पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड प्रोटोकॉल के बीच सावन में श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं होगी। देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर जोर दिया जाए। एलआईयू अपनी मूवमेंट बढ़ाकर अधिक से अधिक जानकारियां जुटाए। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शनिवार को कमांडर कैंप मीटिंग हाल में आयोजित बैठक में ये हिदायतें दीं।

विज्ञापन


इस दौरान सावन और आगामी त्योहारों से जुड़ी तैयारियों को लेकर राजपत्रित अधिकािरयों संग पुलिस आयुक्त ने चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व ज्ञानवापी मस्जिद सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बुजुर्ग व महिला श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने सावन में होने वाली भीड़, लगने वाले पुलिस बल की आवश्यकता, यातायात व्यवस्था व वर्तमान तैयारियों के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त सुरक्षा अजय कुमार सिंह से जानकारी ली और कुछ बिंदुओं पर दिशा निर्देशित किया। कहा कि सावन माह में ड्यूटी करने वाले जवानों को अलग से  प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त अभिसूचना सुरेश प्रसाद त्रिपाठी और उनकी टीम के साथ बैठक करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि आगामी त्योहार के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में पहले हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। तैयारियों की बाबत जानकारी लेते हुए अभिसूचना टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिक से अधिक सूचनाएं जुटाने का निर्देश दिया। बैठक में कमिश्नरेट वाराणसी के वरिष्ठ राजपत्रित पुलिस अधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त (अभिसूचना) मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed