फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police not serious about crime in varanasi

हत्या जैसी वारदातों को लेकर गंभीर नही वाराणसी पुलिस, कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

Wed, 24 Oct 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 24 Oct 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
Police not serious about crime in varanasi
UP Police
हत्या और हत्या का प्रयास जैसी गंभीर किस्म की आपराधिक वारदातों के खुलासे के लिए वाराणसी की पुलिस गंभीरता के साथ काम नहीं कर रही है। रोहनिया, चोलापुर और चौबेपुर क्षेत्र में हत्या के तीन मामलों की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है और पीड़ित परिवारों को थानेदार बार-बार यही जवाब देते हैं कि तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन


इसके चलते देहात क्षेत्र के थानों के थानेदारों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। थानेदारों की इस लचर कार्यशैली पर आला अफसर भी खासे नाराज हैं। 29 सितंबर की रात रोहनिया थाना अंतर्गत कचनार स्थित श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज के चौकीदार दिव्यांग सुभाष पटेल की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही कॉलेज के कार्यालय में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। तफ्तीश कर रही रोहनिया पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर उन्हें चिह्नित भी नहीं कर सकी है। छह अक्तूबर को चोलापुर थाना अंतर्गत कटारी गांव की पूर्व प्रधान के देवर राजू कन्नौजिया के घर का कामकाज देखने वाले बुजुर्ग रमाशंकर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। चोलापुर पुलिस ने वारदात की वजह जमीन विवाद बताई लेकिन आरोपी कौन हैं उन्हें चिह्नित कर गिरफ्तार नहीं किया जा सका। बीते जुलाई महीने के दूसरे हफ्ते में चौबेपुर थाना अंतर्गत राजवारी रेलवे गेट पर तैनात गेटमैन राजकुमार रंजन की हत्या की गई।

पुलिस ने वारदात की वजह आशनाई और पुरानी रंजिश बताया। मगर, तीन महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी वारदात का खुलासा नहीं किया जा सका है।

अपराधियों पर कार्रवाई के लिए लगाई फटकार

Police not serious about crime in varanasi
demo pic
19 सितंबर की आधी रात बाद लंका थाना अंतर्गत करौंदी क्षेत्र की नंद नगर कॉलोनी में महिला प्रापर्टी डीलर नीतू त्रिपाठी और उनके ड्राइवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सकी।

इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गंभीर किस्म की आपराधिक वारदातों के खुलासे के लिए संबंधित थानेदारों को लगातार चेताया जाता रहता है। जिसकी भी कार्यशैली इस संबंध में लापरवाह किस्म की प्रतीत होगी वो हर हाल में कार्रवाई की जद में आएगा।

थाने के टॉप फाइव अपराधियों पर प्रभावी तरीके से कार्रवाई न करने के लिए एसएसपी ने थानेदारों को फटकार लगाई है। कैंट, शिवपुर, रामनगर, भेलूपुर और आदमपुर थाना के थानाध्यक्ष को एसएसपी ने चेताया है कि यदि टॉप फाइव अपराधियों पर प्रभावी तरीके से कार्रवाई होते नहीं दिखी तो खुद पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed