वाराणसी: कानून-व्यवस्था लेकर पुलिस का मार्च, सिर्फ इस जगह पर ही कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और एनआरसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रशासन काफी सतर्कता के साथ जिले में सक्रिय है। इसी क्रम में भेलूपुर थाने से गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने रूट मार्च निकालकर शहर में कानून-व्यवस्था की सक्रियता को पुख्ता किया। वहीं शहर की आम लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में विरोध-प्रदर्शन के लिए एक जगह भी सुनिश्चित कर दी है। प्रशासन का कहना है कि अगर शहर में निर्धारित स्थान के अलावा कहीं भी विरोध-प्रदर्शन किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के क्रम में भेलूपुर थाने से शुरू हुए मार्च में पुलिस और प्रशासन के कई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कई इलाकों जगह-जगह का जायजा लिया।
वाराणसी में धरना और प्रदर्शन के चलते आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने इसके लिए स्थान निर्धारित किया है। डीएम कौशलराज शर्मा ने आदेश जारी किया है कि संवैधानिक तरीके से विरोध करने वाले संगठन, व्यक्ति को शहर में कहीं भी धरना या प्रदर्शन का अधिकार नहीं है।
डीएम ने कहा कि इसके लिए वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट का स्थान नियत है। किसी तरह के प्रदर्शन व धरना के लिए इसी स्थान का प्रयोग किया जाए। इसके अलावा प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।