{"_id":"58e686294f1c1bf5465b820c","slug":"police-makes-outrage-and-chaos-in-ghazipur-vilaage-after-stone-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस पर हुई पत्थरबाजी तो घर में घुस मचाया तांडव, पूरे गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हुई पत्थरबाजी तो घर में घुस मचाया तांडव, पूरे गांव में दहशत
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
दल-बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने घरेलू सामान तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के ताजपुर कुर्रा गांव में पारिवारिक विवाद में पहुंची पुलिस ने एक घर में जमकर तांडव मचाया। ऐसा तब हुआ जब परिवार वाले एक पुलिस कर्मी से उलझ गए और पथराव कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे और घर में घुसकर तांडव मचाया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने बाइक, जीप, फ्रिज सहित घर के सामान को तोड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार सहित गांव के लोग सहमे हुए हैं।
चार अप्रैल की रात ताजपुर कुर्रा गांव के चारोघर मोहल्ला निवासी शकील का उसकी पत्नी जोहरा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पत्नी ने फोन कर इसकी सूचना यूपी-100 पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत कराकर चली गई थी। दूसरे दिन जोहरा की तहरीर पर पति शकील के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
गुरुवार को सायंकाल पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही थी। शकील के चचेरे भाई के घर पहुंचकर पुलिस ने महिलाओं से शकील के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान महिलाओं में कहासुनी और विवाद शुरू हो गया।
महिलाओं का गुस्सा देख पुलिस कर्मी घर से बाहर निकलकर जाने लगे। तभी किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिया। जिसमें एक पुलिस कर्मी अभिनीत दुबे घायल हो गया। इसके बाद पुलिस कर्मी थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया।
इसके बाद थानाध्यक्ष विपिन सिंह बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को लेकर ताजपुर गांव में पहुंचे। वहां जावेद के घर में छह कमरों में रखे फ्रिज, पंखा, बर्तन, आलमारी सहित अन्य सामान तोड़फोड़ दिया।
यही नहीं जावेद के बाहर खड़ी जलीलुद्दीन की बोलरो सहित शमशेर और शोएब की बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जावेद के परिवार की महिलाओं का आरोप था कि पुलिस कर्मियों ने शकील के संबंध में पूछताछ करने के दौरान उन्हें गाली देते हुए दुर्व्यवहार किया।
पुलिस को इस तांडव से ग्रामवासी सहमे रहे।