फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police looted Lalu, a reward of one lakh in encounter, 85 cases were registered in many districts in mau

मऊ: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश लालू ढेर, कई जिलों में दर्ज थे 85 मामले

Wed, 28 Apr 2021 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Apr 2021 10:20 AM IST
सार

बुधवार की सुबह मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बाद में शिनाख्त होने पर पता चला मृतक एक लाख का इनामिया अपराधी लालू यादव है। 
 

विज्ञापन
Police looted Lalu, a reward of one lakh in encounter, 85 cases were registered in many districts in mau
पुलिस ने ईनामी बदामश को किया ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सरायलखंसी थाना इलाके के भंवरेपुर गांव के पास बुधवार की सुबह मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बाद में शिनाख्त होने पर पता चला मृतक एक लाख का इनामिया अपराधी लालू यादव है। 
विज्ञापन


लालू के खिलाफ मऊ के साथ जौनपुर, आजमगढ़, चंदौली समेत विभिन्न जनपदों में 85 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के मुताबिक, लालू यादव पर करीब 85 मुकदमे हैं, जिनमें सबसे अहम मुकदमा जौनपुर में एक सर्राफा व्यापारी से दो करोड़ की लूट मिर्जापुर और वाराणसी में सुनार के साथ लूट एवं हत्या का मामला दर्ज है। 
विज्ञापन


इसके अलावा मऊ में आरटीआई कार्यकर्ता बालमुकुंद की हत्या में वांछित था। भदोही में कैश वैन से तीन लाख की लूट की थी। यहां गार्ड को गोली मारी गई थी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, लालू यादव अपने घर चुनाव के मकसद से आ रहा था, तभी गश्त पर निकली सरायलखंसी पुलिस से उसका सामना हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना मिलने पर स्वाट टीम भी मौके पर पहुंच गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से लालू यादव गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की, इस बीच घायल की मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा ने बताया कि मारे गए बदमाश की शिनाख्त उसके शव से हुई। 


बदमाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि लालू के साथ एक बदमाश और था वह भाग निकला, उसकी तलाश की जा रही है। लालू सरायलखंसी थाने के डोड़ापुर गांव का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed