पुलिस की पाठशाला: पीएसी कमांडेंट ने पढ़ाया कानून का पाठ, बोले- गलत संदेश का स्क्रीनशॉट ही पुख्ता सुबूत
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिवाला स्थित इंपीरियल पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। 36वीं वाहिनी पीएसी कमाडेंट डॉ. अनिल कुमार पांडेय व सहायक सेनानायक अमर बहादुर से बच्चों ने सवाल पूछे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस समय से घटनास्थल पर क्यों नहीं पहुंचती, थाने पर पीड़ितों की क्यों नहीं सुनी जाती, जब कोई वीवीआईपी मूवमेंट होता है तो पुलिस आम जनता की समस्याओं को लेकर क्यों सजग नहीं होती। पुलिस के साथ मेल जोल रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती.....? बिना किसी डर, बेझिझक ऐसे तमाम सवाल छात्राओं ने सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला में 36वीं वाहिनी पीएसी कमाडेंट डॉ. अनिल कुमार पांडेय व सहायक सेनानायक अमर बहादुर से पूछे।
शिवाला स्थित इंपीरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित पाठशाला में आईपीएस डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने न केवल छात्राओं के सवालों का जवाब दिए बल्कि पुलिस की कार्य प्रणाली, उनके लिए बने कानूनों और अधिकारों, साइबर अपराधों के बारे में भी बताया। उन्होंने माना कि लोगों के मन में पुलिस की नकारात्मक छवि है जिसे खत्म करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
...तो करें ऑनलाइन शिकायत
उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने मन से पुलिस के प्रति जो डर है, उसे खत्म करें। पुलिस आपके सहयोग के लिए है, उसे आप मित्र मानें। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में वृहद स्तर पर सुधार हो रहे हैं। डायल 112 जैसी सुविधा इसलिए ही है ताकि घटनास्थल पर पुलिस 10 से 15 मिनट के बीच पहुंचे। थाने पर आपकी कोई नहीं सुनता तो आप ऑनलाइन शिकायत करें।
कार्यक्रम में सहायक सेनानायक अमर बहादुर ने वुमेन हेल्पलाइन के बारे में कहा कि छात्राओं, महिलाओं के लिए 1090, 181 जैसी हेल्पलाइन है। छेड़खानी जैसी घटनाओं की शिकायत आप सीधे इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपराधों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गलत संदेश का स्क्रीन शॉट ही पुख्ता सुबूत है।
पुलिस की ओर से स्टूडेंट कै डेट पुलिस, मिशन शक्ति के तहत ट्रेनिंग दी जा रही है। आप वो ट्रेनिंग हासिल करें और ऐसी परिस्थितियों से पूरी हिम्मत से डटकर मुकाबला करें। अतिथियों का स्वागत डॉ. आभा सिंह ने किया। इस दौरान अब्रधारा, भावना शुक्ला व रविशंकर मिश्रा मौजूद रहे।
जब विज्ञान शिक्षक बने पीएसी सेनानायक
पुलिस की पाठशाला के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब पीएसी सेनानायक डॉ. अनिल पांडेय विज्ञान के शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बच्चियों से विज्ञान से जुड़े कई प्रश्न पूछे वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को प्रेरित करते हुए पौधे लगाने की सलाह भी दी।