फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police kashi station varanasi

Varanasi: काशी रेलवे स्टेशन से अगवा बच्ची की हत्या में मिले अहम सुराग, आठ संदिग्धों की होगी डीएनए जांच

Tue, 22 Aug 2023 04:18 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 22 Aug 2023 04:18 PM IST
सार

काशी स्टेशन से पांच वर्षीय बच्ची की अगवा करके हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। सीसी कैमरों की जांच के बाद आठ संदिग्धों से पूछताछ की गई। साथ ही संदिग्धों के डीएनए जांच का फैसला हुआ नमूना भी डीएनए फॉरेंसिक लैब प्रयागराज भेज दिया गया।

विज्ञापन
police kashi station varanasi
काशी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी स्टेशन से पांच वर्षीय बच्ची की अगवा करके हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। सीसी कैमरों की जांच के बाद आठ संदिग्धों से पूछताछ की गई। साथ ही संदिग्धों के डीएनए जांच का फैसला हुआ नमूना भी डीएनए फॉरेंसिक लैब प्रयागराज भेज दिया गया। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने कहा कि बच्ची से हैवानियत करने वाले बच नहीं पाएंगे।

विज्ञापन


डीएनए जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। काशी रेलवे स्टेशन से 14 अगस्त की रात मां-बाप के बीच सो रही बच्ची अगवा कर ली गई थी। 15 अगस्त की सुबह उसका शव राजघाट स्थित मालवीय पुल के ढलान के समीप झाड़ी में मिला था। दुष्कर्म के प्रयास की भी आशंका जताई गई थी। पीड़ित मां-बाप चंदौली के मुगलसराय की रेल कॉलोनी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पूरा परिवार बनारस आकर दोना-पत्ता बेचने का काम करता है। डीसीपी काशी ने बताया कि मासूम के साथ हुई घटना को गंभीरता से लिया गया है। सीसी कैमरे की जांच से संदिग्धों की पहचान की गई है। सब बच्ची के आसपास दिखे हैं। पूछताछ के बाद स्वास्थ्य विभाग की मदद से डीएनए जांच के लिए नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed