{"_id":"67d6c8727153e421f403d013","slug":"police-investigation-in-the-case-of-the-death-of-the-youth-intensified-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : युवक की मौत के मामले में पुलिस की जांच हुई तेज, छह हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : युवक की मौत के मामले में पुलिस की जांच हुई तेज, छह हिरासत में, पूछताछ जारी
Sun, 16 Mar 2025 06:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:17 PM IST
सार
बीते दिनों रविंद्रपुरी क्षेत्र में मारपीट के बाद संदीप की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा जल्दी ही किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रविंद्रपुरी पीएमसी अस्पताल के सामने मारपीट में घायल संदीप मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सीसीटीवी में मिले क्लू के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर भेलूपुर गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मामले में प्रियांशु सिंह की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। लेकिन अब हत्या का धारा बढ़ा दी गई है। मंडावा रोहनिया का रहने वाला प्रियांशु सिंह शुक्रवार को अस्सी घाट पर अपने रेस्टोरेंट का सामान लेने के लिए जा रहा था। होली खेल रहे युवकों ने प्रियांशु का कपड़ा फाड़ दिया। प्रियांशु से विवाद की सूचना पर संदीप पहुंचा था। जहां आरोपियों ने संदीप की पिटाई की और बाद में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन