फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police interrogation completed with both members of PFI many secrets will be revealed from mobile

Varanasi News: पीएफआई के दोनों सदस्यों से पुलिस की पूछताछ पूरी, घर से बरामद मोबाइल से खुलेंगे कई राज!

Thu, 29 Sep 2022 08:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Sep 2022 08:08 PM IST
सार

वाराणसी में गिरफ्तार पीएफआई को दोनों सदस्यों को कोर्ट ने 55 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड में भेजा था। रामनगर थाने में दोनों से लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार शाम पांच बजे जिला जेल चौकाघाट में दाखिल करा दिया गया।

विज्ञापन
Police interrogation completed with both members of PFI many secrets will be revealed from mobile
पीएफआई से जुड़े दोनों युवकों को जेल में दाखिल कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी प्रकरण पर धार्मिक भावना भड़काने, चंदा इकट्ठा करने के आरोपी पीएफआई के रिजवान और मोहम्मद शाहिद से पुलिस की पूछताछ पूरी हो गई। रामनगर थाने में दोनों से लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार शाम पांच बजे जिला जेल चौकाघाट में दाखिल करा दिया गया। पुलिस ने आदमपुर के आलमपुरा निवासी शाहिद के घर से मोबाइल बरामद किया। पुलिस के अनुसार मोबाइल से कई अहम साक्ष्य निकल सकते हैं। अन्य रिकॉर्ड और पीएफआई के बड़े नेताओं के नंबर होने का अनुमान है। यही नहीं, बरामद मोबाइल के मिटाए गए डाटा को भी रिकवर कराया जाएगा। लगभग साढ़े 45 घंटे की रिमांड पर लेकर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।

विज्ञापन


एटीएस वाराणसी यूनिट ने 24 सितंबर को आदमपुर के शाहिद और जैतपुरा कच्चीबाग निवासी रिजवान को कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से पीएफआई से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप में पीएफआई के बड़े नेताओं के फोटो, उनके संग बैठकों की वीडियो बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने दोनों से कई राज उगलवाए
ज्ञानवापी प्रकरण में धार्मिक भावनाओं को भड़काकर चंदा वसूलने संबंधी अन्य कई जानकारियां एटीएस के हाथ लगी थी।  कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेजा गया। विस्तृत पूछताछ और अहम जानकारियों के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों को 27 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे के बाद जिला जेल चौकाघाट से कस्टडी रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में कई अहम राज

इस साढ़े 45 घंटे की पूछताछ में पुलिस अधिकारियों ने दोनों से कई राज उगलवाए। फंडिंग करने वालों के नाम-पते, बैंक खातों का विवरण और चंदा स्रोत के बारे में जानकारियां जुटाई।  वहीं, दोपहर के समय पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शाहिद के घर से उसकी निशानदेही पर मोबाइल बरामद किया। मोबाइल में कई अहम राज हैं।
पढ़ें: पुलिस कस्टडी रिमांड पर पीएफआई के सदस्य रिजवान और शाहिद ने उगले कई राज, खंगाले गए बैंक खाते

केरल से लेकर लखनऊ, नई दिल्ली के पीएफआई के बड़े पदाधिकारियों के नंबर भी हो सकते हैं। डिलीट हुए डेटा को भी रिकवर कराने के लिए फोरेंसिक और साइबर सेल की मदद ली जाएगी। विवेचक के रूप में एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने दोनों को शाम पांच बजे जिला जेल को सौंपा।

पीएफआई के दो संदिग्ध सदस्यों को पुलिस ने उठाया

पीएफआई के संदिग्ध दो सदस्यों को पुलिस ने अलावल क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम छापा मारकर हिरासत में लिया। दोनों के बारे में पुलिस को सूचना है कि वह पीएफआई के लिए काम करते हैं। रोहनिया, जंसा और लोहता थाने की फोर्स संग सीओ सदर अभिषेक पांडेय ने अलावल स्थित दो मंजिला मकान में छापा मारा। फोर्स ने दो मंजिला मकान को घंटे भर तक खंगाला। कुछ दस्तावेज और अन्य सामान भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

गुप्त स्थान पर रखकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक ऑनलाइन चाय पत्ती बिक्री का कारोबार करते हैं। इसके अलावा इन दोनों पर पीएफआई के लिए भी काम करने का आरोप है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है। उधर, कस्बे में पुलिस की भारी फोर्स और कार्रवाई को लेकर लोग भयभीत हो गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed