{"_id":"635d63fe48582f770d114cc0","slug":"police-interrogated-1143-suspects-in-255-banks-in-varanasi-saw-condition-of-cctv-and-emergency-alarms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: 255 बैंकों में 1143 संदिग्धों से पुलिस ने की पूछताछ, CCTV कैमरों और इमरजेंसी अलार्म का देखा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: 255 बैंकों में 1143 संदिग्धों से पुलिस ने की पूछताछ, CCTV कैमरों और इमरजेंसी अलार्म का देखा हाल
Sat, 29 Oct 2022 11:03 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:03 PM IST
सार
वाराणसी शहर के सभी बैंकों की शनिवार को कमिश्नरेट पुलिस ने औचक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 1143 संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
बैंकों में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी शहर के सभी बैंकों की शनिवार को कमिश्नरेट पुलिस ने औचक चेकिंग की। इस दौरान बैंक परिसर के सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी अलार्म को परखा गया। 255 बैंकों में चेकिंग के दौरान 1143 संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की मौजूदगी में बैंकों को चेक किया गया।
विज्ञापन
काशी और वरुणा जोन के बैंकों में थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि बैंकों की औचक चेकिंग कराई गई। इस दौरान बैंकों में कर्मचारियों और ग्राहकों को अगाह किया गया कि किसी भी अनजान से ज्यादा बातचीत न करें।
विज्ञापन
उनसे किसी भी प्रकार का लेनदेन न करें। पुलिस आयुक्त के अनुसार 255 बैंकों में चेकिंग के दौरान 1143 संदिग्धों से पूछताछ की गई।
थाना बैंक संदिग्ध
- कोतवाली 15 75
- आदमपुर 04 06
- रामनगर 14 87
- चौक 08 48
- दशाश्वमेध 10 34
- लक्सा 07 43
- चेतगंज 18 107
- जैतपुरा 06 50
- सिगरा 25 102
- भेलूपुर 27 141
- लंका 17 28
- चितईपुर 10 32
- कैंट 23 150
- शिवपुर 31 150
- मंडुवाडीह 15 26
- लालपुर-पांडेयपुर 09 55
- सारनाथ 16 59