फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR for posting objectionable video making fun of Operation Sindoor in varanasi

दुस्साहस: ऑपरेशन सिंदूर का मजाक बनाया, आपत्तिजनक वीडियो किया पोस्ट; साइबर सेल की मदद से शुरू हुई जांच

Mon, 02 Jun 2025 11:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Jun 2025 11:14 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ऑपरेशन सिंदूर का मजाक बनाते हुए उसने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
Police FIR for posting objectionable video making fun of Operation Sindoor in varanasi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का मजाक बनाते हुए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। मामले को लेकर वाराणसी की रहने वाली प्रियंका दूबे ने कैंट थाने में सोशल मीडिया यूजर सुरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


प्रियंका दूबे ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भारतीय सेना के खिलाफ भड़काऊ, अश्लील और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो-फोटो का स्क्रीन शॉट भी पुलिस को सौंपा है। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस से शराब तस्करी में चार गिरफ्तार, 190 बोतल शराब बरामद

नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से अंग्रेजी शराब की तस्करी में चार आरोपियों को रविवार की रात कैंट स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से छह ट्रॉली सूटकेस और पांच पिट्टू बैग से 190 बोतल शराब बरामद की गई। नई दिल्ली से यह शराब हाजीपुर बिहार भेजी जा रही थी। 

बरामद शराब की कीमत 1.40 लाख रुपये बताई गई है। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार पूर्वी चंपारण के चकिया निवासी शारुफ मियां, पूर्वी चंपारण के कोटवा निवासी हरेश कुमार दास, पूर्वी चंपारण के तुर्कीलिया निवासी लाल मोहम्मद अंसारी और तुर्कीलिया के रामपुर चरगाहा निवासी मासूम आलम के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed