फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR against Hindu Samaj Party state secretary on charges of spreading religious fanaticism

Varanasi: धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश सचिव पर FIR, पहले भी दी गई थी चेतावनी

Sat, 03 Feb 2024 10:13 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 Feb 2024 10:13 AM IST
सार

बिहार का रहने वाला रोशन पांडेय हिंदू समाज पार्टी का प्रदेश सचिव है। पहले भी ऐसे ही आरोपों में लंका, भेलूपुर और कैंट थाने में उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। अब बांसफाटक पर धार्मिक नारेबाजी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Police FIR against Hindu Samaj Party state secretary on charges of spreading religious fanaticism
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू समाज पार्टी और हिंदू सेवा के लेटर पैड पर पोस्टर बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले शब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में सामने घाट क्षेत्र की गंगोत्री विहार कॉलोनी में रहने वाले रोशन पांडेय के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई लंका थाने की नगवा चौकी इंचार्ज अजय यादव की तहरीर पर की गई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
लंका थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि बिहार के गया के चवार टनकूपार का मूल निवासी रोशन पांडेय हिंदू समाज पार्टी का प्रदेश सचिव है। सोशल मीडिया में रोशन पांडेय के विवादित पोस्टर देख कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने समाज में अमन-चैन और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का गलत प्रयास किया है। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी तरह के आरोपों में रोशन पांडेय के खिलाफ पहले भी तीन मुकदमे लंका, भेलूपुर और कैंट थाने में दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


नारेबाजी पर एसीपी दशाश्वमेध ने दी थी कार्रवाई की चेतावनी
रोशन पांडेय ने गत बुधवार की रात गोदौलिया से मैदागिन मार्ग पर स्थित एक मार्ग संकेतक बोर्ड पर ज्ञानवापी मस्जिद की जगह हिंदी और अंग्रेजी में मंदिर का स्टीकर चस्पा कर दिया था। प्रशासन ने उसे उसी रात सही कराया था। गुरुवार को रोशन पांडेय अपने साथियों के साथ बांसफाटक पर धार्मिक नारेबाजी कर रहा था। इस पर एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने रोशन को फटकार लगाते हुए तत्काल मौके से हटने को कहा था। इसके साथ ही मुकदमा दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed