{"_id":"66c722dd1fce03a1df011d7f","slug":"police-filed-case-on-charges-of-theft-in-shop-in-varanasi-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दुकान में चोरी का लगाया आरोप, शिकायत पत्र लेकर पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दुकान में चोरी का लगाया आरोप, शिकायत पत्र लेकर पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा
Thu, 22 Aug 2024 05:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:07 PM IST
सार
वाराणसी जिले की चौक थाने की पुलिस ने चोरी के की शिकायत दर्ज की है। आरोप है कि दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने वाले पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के लक्सा क्षेत्र के रहने वाले रामजी गिरी ने थाना चौक में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनके किराये के दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। मामले में पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
यह है मामला
शिकायत के अनुसार, रामजी गिरी ने पिछले 40 वर्षों से ज्ञानवापी क्षेत्र में एक दुकान किराये पर ले रखी है। आरोप है कि पूर्व में जब दुकान के सामने का मकान गिरा तो इस दौरान अमन केशरी नाम के व्यक्ति ने उनकी दुकान में रखा हुआ कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में स्पटिक की माला, मूंगा, पोखराज, मोती, रुद्राक्ष, पन्ना, मणिक और नकदी शामिल है। गायब सामान की कीमत लगभग लाखों रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
रामजी गिरी ने आरोप लगाया है कि अमन केशरी ने जान-बूझ कर इस घटना को अंजाम दिया है। कहा कि किराये को लेकर विवाद चल रहा था। इस शिकायत पर थाना चौक पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन