फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Exploits, the taxi driver has been made the top ten criminal in mau

पुलिस ने किया कारनामा, टैक्सी चालक को बना दिया टॉप टेन अपराधी,प्रभारी मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

Sat, 18 Jan 2020 11:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Jan 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police Exploits, the taxi driver has been made the top ten criminal in mau
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Shutterstock

ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं को रोक पाने में विफल घोसी कोतवाली पुलिस ने एक अजूबा कारनामा कर दिया है। टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले चालक को कोतवाली पुलिस ने टापटेन अपराधी बना दिया है। पुलिस की कारस्तानी से चालक और उसके परिजन हैरान और दहशतजदा हैं।

विज्ञापन


चालक ने जिले के प्रभारी मंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य तक से गुहार लगाया है। उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने डीएम प्रकरण की जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ गांव निवासी भरत सिंह उर्फ राम हरख ने उप मुुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी को लिखे गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि घोसी के तत्कालीन एसडीएम ने अपने कार्यकाल में अक्टूबर 2018 में उसकी कार 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर लिया था।
विज्ञापन


लेेकिन एक महीने का भी किराया नहीं दिया, किराया मांगने पर उन्होंने कार अपने आवास पर खड़ी करा लिया। चालक का आरोप है कि एसडीएम कार को बेचने का दबाव बनाने लगे। कार बेचने से इनकार करने से नाराज एसडीएम ने उसके विरुद्ध दो फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए। इस बीच पुलिस ने उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट लगा दिया। पुलिस रात दिन कभी भी उसके घर पहुंचकर परेशान करने लगी। इसी बीच एक सप्ताह पहले रात के दो बजे पुलिस उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने उसे बताया कि तुम्हारा नाम कोतवाली के टाप टेन अपराधियों की सूची में है। यह सुनकर चालक के जमीन के नीचे की जमीन ही खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रभारी निरीक्षक पीएन मिश्र का कहना है कि यह उनके कार्यकाल के पहले का प्रकरण है। पुलिस की कारस्तानी से आहत चालक ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद से मुलाकात अपनी पीड़ा बताई। इसके साथ ही उसने 13 जनवरी 2020 को प्रभारी मंत्री सुरेश पासी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को इस प्रकरण की जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। चालक ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी को प्रार्थनापत्र सौंपा है। इस बाबत एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed