वाराणसी में पुलिस मुठभेड़: घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को लगी गोली
वाराणसी जिले में शुक्रवार की सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग झोंकी गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लठिया में चालक को मारपीट कर कार, नकदी और मोबाइल लूट कर उसे वीरभानपुर में नहर के पास फेंकने के मामले में वांछित एक बदमाश शुक्रवार की भोर कंठीपुर गांव में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। इस बीच उसका एक साथी मौके से भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश की पहचान राजातालाब थाने के पचाई जक्खिनी निवासी राजकुमार भारद्वाज के रूप में हुई है। उसके पास से लूटी गई कार, एक तमंचा-कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है।
राजातालाब थाने में गत 23 सितंबर को रवि सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। रवि के अनुसार उनकी कार एक कैब कंपनी में चलती है। रविवार की रात उनकी कार मुगलसराय स्थित काली मंदिर से लठिया चौराहा के लिए बुक कराई गई। लठिया में तीन लोगों ने उनके चालक रिंकू राजभर को मारपीट कर कार, नकदी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उसे अपने साथ ले जाकर वीरभानपुर नहर के पास फेंक कर भाग गए।
डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दरोगा गौरव सिंह और राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में दरोगा अनिल कुमार सिंह की संयुक्त टीम गठित की गई थी। बृहस्पतिवार की आधी रात बाद पता लगा कि कैब चालक की लूटी गई कार लेकर बदमाश मातलदेई चौराहे से निकलेंगे।
दो सितंबर की रात ऑटो चालक को लूटा था
राजकुमार ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि लूटी गई कार पकड़ी न जाए, इसलिए वह और उसके साथी उसका नंबर प्लेट बदल कर चला रहे थे। बताया कि मौके से भागने वाला उसका दोस्त संदीप है। वारदात में उसका एक अन्य दोस्त रजनीश भी शामिल था। राजकुमार ने बताया कि गत दो सितंबर की रात वह और उसके साथी इंग्लिशिया लाईन तिराहा से एक ऑटो बच्छांव जाने के लिए बुक कराए थे। औढ़े तिराहे पर तीनों ऑटो ड्राइवर से उसका मोबाइल, 3500 रुपये और ऑटो लूट लिए थे। लगा कि पकड़े जाएंगे तो सात सितंबर को राजातालाब के पास हाईवे के किनारे ऑटो खड़ा कर भाग गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.