फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Disclosure of Woman constable committed suicide hanged in phulpur azamgarh

प्यार में धोखा मिलने के गम में महिला कान्स्टेबल ने दी थी जान, प्रेमजाल में फंसाकर लिए लाखों रुपये

Tue, 25 Feb 2020 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Feb 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Police Disclosure of Woman constable committed suicide hanged in phulpur azamgarh
मृतका (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल पूजा सिंह ने प्यार में धोखा मिलने के दर्द में आत्महत्या की थी। इसका खुलासा मंगलवार को पुलिस सिपाही को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद हुआ। गिरफ्तार युवक ने बैंक अधिकारी बनकर पूजा को अपने प्रेमजाल में फंसाया था और स्कार्पियो खरीदने के लिए पांच लाख रुपये भी ऐंठ लिए थे। साथ ही पूजा के आत्महत्या के समय गर्भवती होने और पांच लाख रुपये देने का अमर उजाला ने पहले ही खुलासा कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी अविनाश कुमार सरोज पुत्र लल्लन राम है। वह प्लॉट नंबर 435 बालाजी एक्सटेंशन के सामने लंका वाराणसी में रहता था और जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली के अकबरपुर गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूजा सिंह की पढ़ाई वाराणसी में हुई थी।
विज्ञापन


अविनाश वाराणसी के इंडस्ट्रियल इस्टेट चांदपुर के बैंक आफ बड़ौदा में तैनात एक अधिकारी की गाड़ी चलाता था। बैंक में ही उसकी मुलाकात पूजा सिंह से पढ़ाई के दौरान हुई थी। तभी से दोनों फोन पर बातचीत करते थे। साल 2018 में पूजा का चयन सिपाही के पद पर हो गया और फिर वह आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली में तैनात हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश पूजा से मिलने उसके किराए के मकान में भी आता था। पूजा के कमरे में भी अविनाश से शादी करने का पोस्टर आदि भी था। पूजा गर्भवती थी लेकिन इस दौरान शक के चलते पूजा ने अविनाश के फेसबुक को सर्च किया तो पता चला कि अविनाश का संबंध पूजा नाम की एक और किसी लड़की से भी है।

पूजा अपने प्रेमी के विषय में घरवालों को भी बता चुकी थी। ऐसे में वह ये धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाई और सात फरवरी को आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक अविनाश ने महिला कांस्टेबल से स्कार्पियो खरीदने के लिए पांच लाख रुपये भी ले चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed