फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police disclose illegal liquor factory in varanasi

बनारस में पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंड़ाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 22 Apr 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 22 Apr 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Police disclose illegal liquor factory in varanasi
शराब का रैपर - फोटो : अमर उजाला
बनारस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यहां अवैध शराब की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ कर पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया है। दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहनी डीह गांव में कई दिनों से अवैध शराब की फैक्ट्री का गोरखधंधा चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो सीओ पिण्डरा सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार की रात गांव में छापा मारकर अवैध शराब की फैक्ट्री पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


सीओ पिण्डरा ने बताया कि मोहनी डीह गांव में विक्रमा अपने पिता पाखंडी लल्लन के साथ दारू बनाने का अवैध कारोबार करता था। पुलिस ने मौके से दारू भरे सात कंटेनर,12 पेटी दारू, ढाई सौ एमएल भरी दारू की सीसी, दो खाली रैपर के रोल, 2000 खाली सीसी और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही विक्रमा और पाखंडी लल्लन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पता लगाने में लगी है कि शराब का सप्लायर कौन-कौन है और इसकी सप्लाई कैसे होती थी।


इस मामले में कुछ नाम और सामने आए हैं जो फरार बताए गए हैं। पुलिस दबिश भी दे रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो फैक्ट्री चलाने वाले का एक पुत्र एक देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन है और दारू की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed