फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   police detained Congress ghosi assembly candidate late night before upchunav voting started mau

घोसी उपचुनाव: वोटिंग शुरू होने से पहले देर रात कांग्रेस प्रत्याशी को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा

Mon, 21 Oct 2019 12:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Oct 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
police detained Congress ghosi assembly candidate late night before upchunav voting started mau
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

मऊ जिले में घोसी उपचुनाव के तहत सोमवार की सुबह 7 बजे से पड़ने वाले वोट की तैयारी में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी राजमंगल यादव को समर्थकों के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया। कोतवाली जाने के बाद पुलिस ने राज मंगल को छोड़ दिया, लेकिन साथ में मौजूद चार युवकों को थाने में बैठाया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन का आरोप है, कि हिरासत में लिए गए चारों युवक बाहरी हैं। अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी चारों सीमा छोड़कर बाहर जाने की बजाय प्रतयाशी के साथ चल रहे थे, इसलिए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजमंगल यादव को प्रशासन ने रात साढ़े 12 बजे उस समय हिरासत में लिया, जब वो कल्यानपुर बनियापार गांव के पास मौजूद अपने विद्यालय से कार्यकर्ताओं को सहेजकर वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ चार युवकों में उनका भांजा आकाश यादव, फुफेरा भाई सोनू यादव और शक्ति यादव और गोलू यादव मौजूद थे। गोलू घोसी कोतवाली के बनियापार का निवासी है, जबकि तीनों रिश्तेदार बाहरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जैसे ही सभी को कोतवाली लेकर पहुंची, सूचना पाकर जिलाध्यक्ष इंतेखाब सहित अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने राजमंगल को छोड़ दिया, जबकि अन्य युवकों को कोतवाली में बैठाए रखा।

सीओ घोसी अभिनव कनौजिया ने बताया कि नियम खिलाफ काम करने के कारण चारों को हिरासत में लिया गया। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने गलत आरोप लगाकर युवकों को पकड़ा है। राजमंगल के सभी रिश्तेदार उनके यहां रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं, यह एक अलोकतांत्रिक कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed