पुलिस ने छेड़नेवाले से करा दिया समझौता, तो निराश युवती ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी के आरोपी को दो दिन पुलिस हिरासत में रखने के बाद सुलह समझौता करवा कर मामले को रफा दफा कर देने से निराश एक युवती ने बृहस्पतिवार दोपहर घर में फंदे से लटक कर जान दे दी । घटना के संबंध में अभी तक कोई केस नहीं दर्ज है।
मृत युवती (19) आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता मजदूरी करते हैं। बड़ा भाई कहीं बाहर नौकरी करता है। युवती की मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली जिससे दो बच्चे हैं। तीन दिन पूर्व सोमवार को युवती किसी काम से खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के एक अधेड़ ने उसके साथ छेड़खानी की।
युवती की शिकायत पर कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। दो दिन बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर दबाव डालते हुए सुलह-समझौता कराकर अधेड़ को छोड़ दिया। पुलिस के इस हरकत से युवती परेशान थी।
बृहस्पतिवार दोपहर परिवारवाले घर से बाहर गए थे तभी युवती ने अपने ही कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। घरवाले लौटे तो उसे फंदे लटकते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विनोद कुमार ने बताया कि थाने में कोई समझौता नहीं हुआ था। युवती के पिता की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।